गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी में इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कहीं से किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कदाचार की सूचना नहीं मिली।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरव ने बताया कि उच्च विद्यालय शकरपुरा में प्रथम पाली में 250 तथा द्वितीय पाली में 58 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं मध्य विद्यालय बखरी में प्रथम पाली में 257 और द्वितीय पाली में 58 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में प्रथम पाली में 125 तथा द्वितीय पाली में 67 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। इसके अलावा उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घाघरा में प्रथम पाली में 438 एवं द्वितीय पाली में 161 छात्राएं उपस्थित रहीं।
एसडीएम ने बताया कि मध्य विद्यालय बखरी में 2 तथा उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घाघरा में कुल 6 परीक्षार्थी दोनों पालियों में अनुपस्थित रहे।परीक्षा के दौरान एसडीएम सन्नी कुमार सौरव के साथ अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रशांत कुमार, एसडीपीओ कुंदन कुमार, थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारी परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचार-मुक्त कराने में तत्परता से लगे रहे।
