गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करना, इसकी रोकथाम, समय पर पहचान और उपचार के महत्व को समझाना था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार सिंह ने कहा कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जो दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित कर रही है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर पाए जाने वाले प्रमुख कैंसरों में रक्त कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, आंत का कैंसर एवं मुख कैंसर शामिल हैं। उन्होंने कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया। डॉ नवीन कुमार ने बताया कि इस वर्ष विश्व कैंसर दिवस की थीम का उद्देश्य कैंसर के खिलाफ लड़ाई में व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना है।महिला चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ रश्मि ने कहा कि पूरी दुनिया कैंसर बीमारी के बढ़ते बोझ से जूझ रही है।
विश्व कैंसर दिवस हमें कैंसर के खिलाफ एकजुट होने और इसके प्रभाव को कम करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि समय पर पहचान और उचित इलाज से इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। कार्यक्रम में डॉ कृष्णानंद, हर्ष कुमार, पर्यवेक्षक रणधीर कुमार, फार्मासिस्ट प्रभात कुमार, कमलेश कुमार, किरण कुमारी, चांदनी कुमारी, पंकज कुमार, नेहा कुमारी, स्वीटी कुमारी, पूजा कुमारी एवं सुरुचि कुमारी सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
