नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी /बेगूसराय
इफको नैनों तरल यूरिया,डीएपी का प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति,एवं मानव जीवन दोनों के लिए उपयोगी है।उक्त बातें प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड के प्रांगण में आयोजित सहकार से समृद्धि में महिलाओं की भूमिका कार्यक्रम में इफको के क्षेत्रिय प्रबंधक मोहित झा ने कही।श्री झा ने कहा दानेदार यूरिया,डीएपी का काफी प्रयोग से मानवों को अनेकों प्रकार के रोगों का शिकार होना पड़ रहा है।नैनों तरल यूरिया और डीएपी मक्का, गेहूं,गन्ना,आलू , टमाटर,गोभी सभी प्रकार के फसलों के लिए उपयुक्त है।
पहसारा पश्चिम पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार सिंह ने कहा जीविका महिला सदस्यों को पैक्स का सदस्य बनाकर महिला समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया है।सभी महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहकारी बैंक से कम दर पर ब्याज वाली ऋण,कृषि ऋण, के सी सी आवंटित किए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है।मौके पर प्रखंड प्रमुख अनीता देवी,मुखिया निभा देवी,पंसस अनिता झा, जीविका के पशु प्रेमी किरण देवी,मीणा देवी, रीता देवी सहित सैकड़ों जीविका सदस्य उपस्थित थे।
