विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
प्रखंड क्षेत्र के अतरुआ गांव स्थित एवी भारत इलेक्ट्री दुकान परिसर में दिल्ली की इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद निर्माता कंपनी होसपर द्वारा क्षेत्र के बिजली कारीगरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कारीगरों को विद्युत कार्य से संबंधित तकनीकी जानकारी देने के साथ-साथ सुरक्षा उपायों पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कंपनी के एएसओ बबलू प्रसाद ने कहा कि बिजली अत्यंत खतरनाक होती है और कार्य के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। उन्होंने सभी इलेक्ट्रीशियनों को सतर्कता के साथ कार्य करने का सख्त निर्देश दिया।
इस दौरान होसपर कंपनी द्वारा निर्मित विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की गुणवत्ता, गारंटी तथा उपयोग की विधि की जानकारी दी गई। कंपनी के प्रत्येक इलेक्ट्रिक पार्ट्स का प्रदर्शन कर उसकी कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया गया। साथ ही कारीगरों को उत्पादों की गुणवत्ता स्वयं जांचने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में कंपनी की ओर से उपस्थित सभी इलेक्ट्रीशियनों को बैग एवं टूल किट प्रदान किया गया। मौके पर मनीष घोष, श्याम साह, बलराम, अमरजीत, अशोक, अरविंद, कैलाश शर्मा, हरिओम पंडित, रामवीर, छोटू, बिट्टू, रंजीत, विकास, सीताराम, महेश सहित अन्य इलेक्ट्रीशियन उपस्थित थे।
