गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
नूर मोहम्मदी मस्जिद में 18 तारीख की शाम पवित्र माह रमज़ान की शुरुआत के साथ पहली तरावीह की नमाज़ अदा की गई। बड़ी संख्या में रोज़ेदारों और नमाज़ियों ने नमाज़ में हिस्सा लेकर देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ की। मस्जिद परिसर में आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला और लोगों में रमज़ान के आगमन की खुशी स्पष्ट नजर आई।
नमाज़ के दौरान मस्जिद में अनुशासन और शांति का माहौल बना रहा। मस्जिद कमेटी की ओर से साफ-सफाई, रोशनी और नमाज़ियों की सुविधा के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए थे। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी और पूरे महीने इबादत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया।
पहली तरावीह के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत हो गई है। नमाज़ियों ने दुआ की कि यह पवित्र महीना सभी के लिए बरकत, रहमत और मगफिरत लेकर आए।
इस अवसर पर मुस्ताक खान, अयूब मियां, इकबाल शाह, फैजान, जाकिर खान, मुस्तफा खान, मुर्तजा खान, जुबैर खान, निसार खान, शमीम अख्तर खान, ओवैस खान, शोएब अहमद खान, कादरी उमर, शाहिद खान, मोहम्मद कुड्डूस, मोहम्मद आतिफ खान, हसीन अख्तर खान, आरजू खान, मिनहाज खान, फरदीन खान, मोहम्मद जमील, मोहम्मद फरहान खान, तनवीर खान, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद शकील शाह, मोहम्मद फुन्ना सहित अन्य नमाज़ी उपस्थित रहे।
