नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगूसराय
गौर पूर्णिमा के उपलक्ष्य में 26 फरवरी को संध्या 6 बजे से हरे कृष्ण सेंटर,बेगूसराय में भव्य फ्लोअर फेस्टिवल(फूलों की होली) का आयोजन किया जा रहा है। बेगूसराय के आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर अशोक शर्मा ने बताया कि इस दिव्य उत्सव में सभी श्रद्धालु भक्तों को सादर आमंत्रित किया जाता है।कार्यक्रम में एस्टेथिक कीर्तन, अभिषेक और महाप्रसाद शामिल हैं।
इस दिव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए उन्होंने बेगूसराय वासियों से अपील करते हुए कहा कि बढ़ -चढ़ कर भाग लें और अधिक से अधिक भक्तों को इस पावन महोत्सव में आमंत्रित करें।इस पावन दिन को भक्तिमय संग में हर्षोल्लास के साथ मनाएं और यादगार बनाएं।
