गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्रखंड के मोहनपुर पंचायत में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की पंचायत स्तरीय बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष मुन्ना कुमार ने की, जबकि संचालन प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने किया।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी पंचायत चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि पार्टी की प्राथमिकता प्रत्येक पंचायत में वार्ड से लेकर प्रखंड स्तर तक कार्यकारिणी का गठन, महिला प्रकोष्ठ एवं अन्य प्रकोष्ठों में पदाधिकारियों का शीघ्र चयन करना है।
वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव में पार्टी अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को मजबूती से मैदान में उतारेगी और जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठित प्रयास करेगी। उनका कहना था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व में संगठन निरंतर सशक्त हो रहा है और स्वर्गीय रामविलास पासवान के सपनों को साकार करने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार शैलेश एवं प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने दर्जनों नव-चयनित वार्ड अध्यक्षों, सचिवों और युवा नेताओं को पार्टी का गमछा एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, प्रखंड उपाध्यक्ष रमेश मालाकार, किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष संजीत वर्मा, प्रखंड प्रधान महासचिव संजीत यादव, नगर संगठन प्रभारी चंदन कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष अमरजीत कुमार कुशवाहा, कविता कुमारी, हंसराज वर्मा, करीलाल पासवान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
