नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावकोठी में एएनएम की समीक्षात्मक बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन चौधरी ने की। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण, बंध्याकरण,एनसीडी डाटा एंट्री, युवींन पोर्टल, आरसीएच,टेली मेडिसिन,कुष्ठ रोग, होम डिलीवरी आदि की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस दौरान उन्होंने सभी एएनएम से समय पर ड्यूटी आने, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने,आशा के साथ समन्वय स्थापित करने और घर-घर जाकर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का आदेश दिया।
इस दौरान डॉक्टर नितिन कुमार,स्वास्थ्य प्रबंधक आनंद ईश्वर,बीसीएम ऊषा कुमारी,बीएमईए संदीप चंद्र,जीएनएम रविशंकर कुमार,राजा कुमार,सूर्य भूषण, प्रियदर्शनी,जुली कुमारी,एएनएम दीपा कुमारी,सीमा कुमारी, शालिनी कुमारी,श्वेता कुमारी,रीना कुमारी व स्वस्थकर्मी मौजूद थे।
