गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी / बेगूसराय
पुलिस सप्ताह के अवसर पर सोमवार को कन्या पिछड़ा वर्ग आवासीय विद्यालय, घाघरा में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “सामाजिक सुरक्षा में महिलाओं का योगदान” रखा गया था। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज में महिलाओं की भूमिका, सुरक्षा व्यवस्था में उनकी भागीदारी तथा जागरूकता की आवश्यकता पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।

छात्राओं ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा को मजबूत बनाने में महिलाओं की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रशांत कुमार, एसडीपीओ कुंदन कुमार, बखरी सर्किल इंस्पेक्टर रामकुमार सिंह, थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार तथा एसआई मनीष कुमार पंडित सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से महिलाएं सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त बना सकती हैं। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
