गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
किसानों को फसल एवं उत्पादन संबंधी उन्मुखीकरण देने के उद्देश्य से प्रदान संस्था एवं जीविका द्वारा पंचायत स्तर पर कृषि मेला एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और आधुनिक तथा जैविक खेती की विधियों की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम का संचालन आरिफा फारूकी, सौभिक दास, अतुल रंजन एवं रितिका द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत मुखिया मीरा देवी उपस्थित रहीं। साथ ही कृषि सलाहकार आर. अरविंद एवं पैक्स अध्यक्ष पंकज वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मेले में विभिन्न कृषि आधारित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें कडवे रोड मेट, पाली हाउस, मल्टीलेयर प्रणाली,22 शेड नेट, 1 सोलर सिंचाई पंप, 9 बकरी शेड, जैविक खाद इकाई तथा नर्सरी पौधों का प्रदर्शन किया गया। संस्था द्वारा तैयार किए गए जैविक खाद एवं पौधों की जानकारी किसानों को विस्तार से दी गई।

संस्था के प्रतिनिधियों ने जैविक विधि से खेती करने के लाभों पर प्रकाश डाला। इस दौरान कई किसानों ने जैविक खेती अपनाने के अपने अनुभव साझा किए, जिससे अन्य किसानों को प्रेरणा मिली।कार्यक्रम के अंत में प्रतिभावान एवं नवाचारी किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित भी किया गया।
यह मेला किसानों के लिए नई तकनीकों, जैविक खेती और उत्पादन बढ़ाने के उपायों को समझने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।
