गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
बीपीएस प्लस टू स्कूल वीरपुर के मैदान में आयोजित सौरभ आनंद स्मृति जिलास्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मैच बीसीसी वीरपुर एवं वीरपुर स्टार्स की टीम के बीच खेला गया। जिसमें वीरपुर स्टार्स 7 विकेट से विजयी रही।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुये बीसीसी वीरपुर की टीम 13वें ओवर में 122 रन पर ऑल आउट हो गयी। जवाब में खेलने उतरी वीरपुर स्टार्स की टीम 10वें ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के बल्लेबाज सूरज को दिया गया। उन्होंने 29 गेंद पर 75 रन बनाये। अंपायरिंग मो. कादिर व मो. चांद, स्कोरिंग राहुल कुमार व कमेंट्री शुभम कुमार ने किया।
