By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: वीरपुर के फजिलपुर विद्यालय के छात्र मोहम्मद एहसान का इंस्पायर अवॉर्ड के लिए चयन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
AV Bharat News > शिक्षा > वीरपुर के फजिलपुर विद्यालय के छात्र मोहम्मद एहसान का इंस्पायर अवॉर्ड के लिए चयन
शिक्षा

वीरपुर के फजिलपुर विद्यालय के छात्र मोहम्मद एहसान का इंस्पायर अवॉर्ड के लिए चयन

AV BHARAT NEWS
Last updated: March 6, 2026 5:53 pm
AV BHARAT NEWS
1 month ago
Share
SHARE

गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय

वीरपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय फजिलपुर के कक्षा आठ के छात्र मोहम्मद एहसान का चयन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित इंस्पायर अवॉर्ड योजना के लिए किया गया है। इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

बताया जाता है कि यह योजना कक्षा 6 से 10 तक के स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक सोच, प्रतिभा और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाई जाती है। इसके तहत चयनित छात्र-छात्राओं को अपने मौलिक विचारों और नवाचार पर आधारित मॉडल तैयार करने के लिए ₹10,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है। इसके साथ ही उनके प्रोजेक्ट को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने तथा विकसित करने का अवसर भी मिलता है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि जगाना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान के लिए नए और मौलिक विचारों को प्रोत्साहित करना है। साथ ही प्रतिभाशाली छात्रों को विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना भी इसका लक्ष्य है।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय फजिलपुर के कक्षा आठ के छात्र मोहम्मद एहसान ने अपनी प्रतिभा, नवाचार क्षमता और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता हासिल की है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार झा ने बताया कि शिक्षक संतोष चौरसिया के सफल मार्गदर्शन, विद्यालय के सभी शिक्षकों के सहयोग तथा छात्र की कड़ी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि संभव हो पाई है।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार झा सहित शिक्षक रंजन कुमार, संतोष चौरसिया, संजीव कुमार, सरोज कुमार, रौशन कुमार, शिवचंद्र कुमार, योगेश कुमार, मोहम्मद तस्लीम, मोहम्मद सलीम, अब्दुल बद्द सिद्दिकी, भारती कुमारी, कुमारी रजनी, मंटून कुमारी, संगीता कुमारी और काजल कुमारी ने मोहम्मद एहसान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय परिवार ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। वहीं इस सफलता से विद्यालय और शिक्षा जगत में खुशी और गर्व का माहौल है।

ट्यूनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम में बच्चों ने मचाया धमाल
बखरी में अगले सत्र से शुरू हो स्नातक की पढ़ाई
शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए करें टीएलएम का उपयोग : डीईओ
अभिभावकों से लिया जाएगा शपथपत्र, मद्यपान से दूर रहने की होगी अपील
नावकोठी प्रखंड के 11 विद्यालयों में शुरू होंगी स्मार्ट क्लास सुविधाएँ
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article द्वारिका पैलेस में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन
Next Article बीए की परीक्षा देने गई 19 वर्षीय युवती का अपहरण, वीरपुर थाना में छह नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5KLike
1.5KFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up