नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावकोठी में आगामी होनेवाली मिशन इंद्रधनुष को लेकर एएनएम की बैठक बुलाई गई।बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन चौधरी ने की।
इस दौरान उन्होंने टीकाकरण, बंध्याकरण,एनसीडी डाटा एंट्री, युवींन पोर्टल, आरसीएच,टेली मेडिसिन,कुष्ठ रोग, होम डिलीवरी आदि की विस्तृत समीक्षा की।
वहीं उन्होंने बताया कि दिनांक 9 मार्च से 24 मार्च तक मिशन इंद्रधनुष का द्वितीय चक्र चलाया जाएगा। इसमें 458 बच्चे व 66 गर्भवती महिलाओं का लक्ष्य रखा गया है।इस दौरान उन्होंने सभी एएनएम सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों से समय पर ड्यूटी आने, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने,आशा के साथ समन्वय बनाकर घर-घर जाकर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का आदेश दिया।
इस दौरान डॉक्टर नितिन कुमार,स्वास्थ्य प्रबंधक आनंद ईश्वर,बीसीएम ऊषा कुमारी,बीएमसी गोपाल शर्मा,बीएमईए संदीप चंद्र,जीएनएम रविशंकर कुमार, एएनएम दीपा कुमारी, सीमा कुमारी,शालिनी कुमारी,श्वेता कुमारी, रीना कुमारी, बेबी कुमारी,विश्व भारती, नंदन कुमारी,आशा फैसिलेटर संगीता कुमारी व स्वस्थकर्मी मौजूद थे।
