गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि वारंटी सोनमा निवासी स्वर्गीय तेज नारायण पाल के पुत्र सनोज पाल को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा घाघरा निवासी धनिक सदा के पुत्र रामबालक सदा को भी गिरफ्तार किया गया है।
वहीं एक अन्य मामले में सोनमा निवासी टुनीलाल सदा के पुत्र बालेश्वर सदा को आरोपी के रूप में पकड़ा गया है। साथ ही शराब कांड के एक मामले में गोढ़ियारी निवासी तेतर साहनी के पुत्र साजन साहनी को भी गिरफ्तार किया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
