नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
रमजान उल मुबारक के 20 वें रोजा पर नावकोठी के द्वारिका पैलेस होटल में जिला मुखिया संघ के महासचिव,प्रखण्ड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिडडू के द्वारा भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन मंगलवार को किया गया।इस इफ्तार पार्टी में जिलास्तर के नेता, विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठन से जुड़े कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम बुद्धिजीवी,ओलमाए कराम आदि ने हिस्सा लिया।इस अवसर पर श्रद्धा, भाईचारा और मुहब्बत के साथ रोजा इफ्तार कर समाज के खुशहाली और शांति सदभाव की सामुहिक दुआ मांगी गयी।
इस अवसर पर मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने कहा कि साझी संस्कृति और परंपराओं का हमारा समाज है।लोक आस्था से जुड़ा मुस्लिम भाईयों का रमजान के पवित्र माह का महत्व है,जो मुसलमानों को एक सच्चा और नेक इंसान बनने की सीख देता है।सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे का उत्कृष्ट उदाहरण है।
इफ्तार पार्टी से हिन्दु मुस्लिम एकता तथा एक दूसरे के रिवायत और परंपरा को करीब से समझने और एक दूसरे का सम्मान करना सिखाती है।इस तरह के कार्यक्रम समाज को एकता के सूत्र में पिरोये रखता है।इस तरह के आयोजन से आपसी सौहार्द कायम करने की प्रतिबद्धता दर्शाती है।रमजान रहमत और बरकत का महीना है। यह आपसी सौहार्द को विकसित करने का सबसे अच्छा अवसर है।
मौके पर शकील अहमद बेग, हाफिज मो असगर, कारी मो महमूद,जिला पार्षद घनश्याम राय, मुखिया विजय कुमार पासवान,तुफैल अहमद खान,मौलाना शमशेर रब्बानी,मौलाना सादिक,मो शब्बीर,मो तौफिक,जिप प्रतिनिधि राजेंद्र शर्मा,मो सलमान,मो वासीम, जमील अहमद,मो अमजद,मो रियाज,मो महफूज,मो काशिफ, इमरोज राणा,मो आफताब,शाकिब जया,मो.लालबाबू सहित विभिन्न राजनीतिक दल के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।
