गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
बीपीएस प्लस टू स्कूल, वीरपुर के मैदान में आयोजित सौरभ आनंद स्मृति जिलास्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जगदर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वीरपुर स्टार्स को 8 विकेट से पराजित कर दिया।
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वीरपुर स्टार्स की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जगदर की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 11वें ओवर में ही 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जगदर टीम के खिलाड़ी कुंदन राय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। कुंदन राय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 67 रन बनाए। इसके साथ ही गेंदबाजी में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मुकाबले में अंपायर की भूमिका मो. चांद और गुड्डू रंगीला ने निभाई, जबकि स्कोरिंग का जिम्मा कुलजीत कुमार ने संभाला। वहीं मैच की कमेंट्री नैयर अली द्वारा की गई।
