नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय
नावकोठी थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने बताया कि नावकोठी थाना कांड संख्या 33/17 में न्यायालय से निर्गत गैर जमानती वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए टेकनपुरा गांव निवासी स्वर्गीय लक्ष्मी सिंह के पुत्र अरुण कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस कार्रवाई में अपर थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

