नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत चकमुजफ्फर निवासी 86 वर्षीय मंगल सिंह के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।वे पक्षाघात से पीड़ित चल रहे थे।वे सिविल कोर्ट के कार्यालय अधीक्षक पद से सेवानिवृत हुए थे।वे भाजपा के महामंत्री सहित विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके थे।
उनके निधन का समाचार सुनकर इलाके के लोग उनके आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया।प्रखंड भाजपा के पदाधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का बैनर झंडा देकर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
स्थानीय मुखिया विजय पासवान,सरपंच डॉ अर्जुन पासवान,जिला मुखिया संघ के महासचिव,प्रखंड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिडडू,भाजपा के विश्वनाथ सिंह,पूर्व मुखिया मुक्ति नारायण सिंह,भाजपा अध्यक्ष मुकेश महतो,पूर्व अध्यक्ष राम नंदन सिंह, मुकेश महतो, महासचिव अजीत सिंह,दीपक कानू, अवध किशोर सिंह, कांग्रेस के शिव शंकर सिंह,लोजपा के दिलीप सिंह,अमरजीत गुप्ता, कपिल देव पोद्दार, तरुण कुमार,बजरंगी शाह,राम कल्याण सिंह आदि ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सिमरिया गंगा घाट पर उनके बड़े पुत्र प्रवीण कुमार ने उन्हें मुखाग्नि दी।
