नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
बिहार में संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जीत के बाद नावकोठी प्रखंड में जश्न का माहौल है।जदयू कार्यकर्ताओं ने इस जीत पर खुशी जाहिर की और एक -दूसरे को बधाई दी।
जदयू जिला महासचिव हरिनंदन कुमार ने कहा कि राज्यसभा की पांचो सीटों पर एनडीए की जीत यह दर्शाती है कि जनता का विश्वास गठबंधन और उसके नेतृत्व के साथ मजबूती से कायम है।उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना की।उन्होंने कहा कि यह जीत नीतीश कुमार की नीतियों और विकास कार्यों की स्वीकृति है। उन्होंने सभी विजई उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि इस परिणाम को बिहार की स्थिर राजनीति और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
एनडीए की जीत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है।और इसे आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बधाई देने वालों में जदयू जिला उपाध्यक्ष देव कुमार सिंह,धर्मवीर कुमार,प्रखण्ड अध्यक्ष मुकेश कुमार,संतोष कुमार जायसवाल आदि शामिल हैं।
