नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बेगूसराय के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
डीएम श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सतत विकास और जिले में हरित आवरण के विस्तार को प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है। उन्होंने लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने, जल संरक्षण को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि यदि हम सभी मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए छोटे-छोटे प्रयास करें तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान जिले के कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
