नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी 9 संकुल में वर्ग 3 से 8 के छात्र- छात्राओं के वार्षिक परीक्षा समापन उपरांत उत्तर पुस्तिका की मूल्यांकन गुरूवार को शुरू की गयी।बीडीओ सह बीईओ राहुल रंजन ने बताया कि इसमें प्रतिनियुक्त शिक्षकों को 24 मार्च तक सभी उत्तर पुस्तिका की जांच कर व रिजल्ट सीट भरकर संबंधित विद्यालय को सौपना है।इसके लिए प्रत्येक संकुल में 30- 30 शिक्षक और दो प्रधान परीक्षक बनाए गए हैं।
इसके अलावे संकुल समन्वयक और संचालक इस कार्य का नियमित अनुश्रवण करेंगे।शिथिलता पाये जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।चकमुजफ्फर संकुल में प्रधान परीक्षक प्रवीण कुमार आनंद माधव और रंजीत कुमार हैं।
समसा के संकुल समन्वयक मंटुन महतो,संचालक प्रेम कुमार,सैदपुर विष्णुपुर के संचालक अभिषेक आनंद,संकुल समन्वयक रंधीर कुमार,रजाकपुर के अरुण कुमार और समन्वयक शंभू महतो, अकहा ररिऔना के संचालक सरोज कुमार और समन्वयक रमण झा,गणेश झा,अभय कुमार आदि मौजूद थे।
