नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग स्थान पर छापेमारी कर दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मो फिरदौस ने बताया कि महिला थाना कांड संख्या 4/25 के वारंटी अभियुक्त ररिऔना निवासी आनंदी यादव तथा चेरियाबरियारपुर थाना कांड संख्या 587/09 के वारंटी पहसारा पूर्वी पंचायत के पीरनगर निवासी प्रकाश पासवान को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तारी के बाद न्यायिक कार्रवाई हेतु न्यायालय भेज दिया गया है।
