गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पहसारा मुखिया जी चौक से पश्चिम मध्य विद्यालय के सामने गुरुवार को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ।यज्ञ के पहले दिन श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।
शोभा यात्रा में 1100 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया।यह यात्रा यज्ञ स्थल से प्रस्थान कर बूढ़ी गंडक नदी पहुंची, जहाँ आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल कलशों में भरा गया।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस महायज्ञ से क्षेत्र में शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार होगा।कलश यात्रा विधि पूर्वक प्रारंभ हुई जो बभनगामा एवं पहसारा ग्राम के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंची।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु हाथों में कलश लिए जय श्री राम के जयकारे लगाते और भक्ति गीत गाते हुए चल रहे थे।जगह- जगह स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया,जिससे आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गयी।श्री कृष्ण पूजा समिति पहसारा पश्चिम के द्वारा समिति के अध्यक्ष वचन देव कुमार सिंह की अगुवाई में शीतल जल,लस्सी एवं पानी की व्यवस्था की गई थी।इसमें समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।यज्ञ के अध्यक्ष टुन्नी सिंह ने बताया कि गुरुवार से विधिवत महायज्ञ का शुभारंभ हुआ है। शाम में अयोध्या से आए श्री प्रद्युमन जी महाराज जी के द्वारा 26 मार्च से 4 अप्रैल तक भागवत कथा एवं रात्रि में रासलीला की व्यवस्था की गई है।
वहीं मनोरंजन के लिए विभिन्न तरह के झूले एवं मीना बाजार लगाया गया है।यज्ञाचार्य दिव्यानंद जी महाराज के निर्देशन में पूरे अनुष्ठान को संपन्न कराया जायेगा।यजमान के रूप में नावकोठी प्रखंड प्रमुख अनीता देवी एवं श्यामनंदन सिंह उपस्थित थे।

आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन सुबह परिक्रमा,पूजन एवं शाम में कथा व रात में रासलीला का कार्यक्रम है।कार्यक्रम को सफल बनाने में यज्ञ समिति और शांति समिति के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
आयोजन में सचिव कारी सिंह, जनसुराज के नेता चेरियाबरियारपुर विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर मृत्युंजय कुमार,पूर्व विधायक श्री कृष्ण सिंह,दरेश सिंह,रणवीर कुमार सिंह,कन्हैया,भाजपा के मनीष कुमार, शिवम वत्स,घनश्याम सिंह,जदयू नेता मुकेश कुमार,पंकज,राकेश, राजन,राजदेव,चंदन,कौशल,राहुल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
