विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
तेयाय ओपी क्षेत्र के लखनपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 14 के पालीडीह गांव स्थित एक घर से शनिवार को पुलिस ने पंखे से लटका एक युवक का शव बरामद किया है,जिसकी पहचान उक्त गांव निवासी सगुनी ठाकुर का 22 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार घर में मृतक के पिता के अलावा कोई नहीं था। भाभी रिस्तेदारी में कहीं दूसरे गांव गई थी, मां आंख दिखाने डाक्टर के यहां गई हुई थी। घर में मृतक तथा उसका पिता ही था तथा पिता ने ही लोगों को बताया कि उसका बेटा फांसी लगा लिया है।
सूचना मिलते ही तेयाय ओपी के एएसआई पंकज कुमार के नेतृत्व में अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची तथा पंखा से लटकता हुआ युवक का शव नीचे उतारा। उसके गला में रस्सी लगा हुआ था जो पंखा से बंधा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। उक्त मामले में तेयाय ओपी प्रभारी कुमारी निकिता भारती ने कुछ भी बताने से इंकार किया है। वहीं गांव में जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक पुना में रहता था।वह कल यानी शुक्रवार को ही घर आया था।
लोगों का कहना है कि वह चार भाइयों में सबसे छोटा था तथा कुछ उद्दंड प्रवृत्ति का था। घर में वह अपने पिता से बराबर झगड़ा करता रहता था। घटना के दिन वह गांव के ही एक दूकान से कुछ उधार भी लिया था तथा कुछ साथियों के साथ बैठकर खाया फिर घर गया था। उसके बाद घर में उक्त घटना हुई।
घटना की सूचना मिलते ही मां घर आईं तो अपने शव देखकर चीख चीखकर रोने लगी। घटना की जानकारी ग्रामीणों में फैल गया लोगों की भीड़ जुटने लगी, लेकिन पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
