गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
बखरी में चैती दुर्गा के अवसर पर सलौना और डरहा में आयोजित मेलों का भव्य शुभारंभ हुआ। सलौना मेला का उद्घाटन गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान एवं बेगूसराय-खगड़िया के एमएलसी राजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर मेला कमेटी की ओर से क्षेत्र के विभिन्न परीक्षाओं में सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही महिला एवं पुरुष पहलवानों के बीच दंगल प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ, जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मेला परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

वहीं दूसरी ओर, चैती दुर्गा डरहा मेला का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने किया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य अमित देव, सपा जिलाध्यक्ष दिलीप केशरी, उप प्रमुख प्रतिनिधि बलराम कुशवाहा, पूर्व जिला परिषद सदस्य नरेश पासवान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील महतो, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान, अधिवक्ता गौरव कुमार, मेला कमेटी के सचिव ललन राय, शंकर राय, शिवजी महतो, धर्म सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। डरहा मेला में आयोजित महाआरती कार्यक्रम में मंत्री संजय पासवान और एमएलसी राजीव कुमार सिंह ने माता दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार राय ने सभी अतिथियों को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के तहत ‘विदेशिया नाच’ का आयोजन भी किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
दोनों मेलों में श्रद्धा, परंपरा और सांस्कृतिक उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला।
