नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महेशवारा पंचायत के वार्ड नंबर 2 में विगत 7 दिनों के अंदर तीन गाय की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।पीड़ित रामचंद्र सदा ने बताया कि तीन गाय का पालन कर रहे थे।विगत 7 दिनों के अंदर तीनों गाय की मौत हो गई।मेरा जीविकोपार्जन का एकमात्र साधन पशुपालन था।यह भी छिन गया है।तीनों गाय के मरने से लाखों रूपये की क्षति हुई है।
उन्होंने बताया की पशुपालन विभाग को इस मौत का पता लगाकर खुलासा करना चाहिए।उसने कहा कि कोई व्यक्ति दुश्मनी से मेरे गाय को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार दिया है।
