गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
अक्षय तृतीया के अवसर पर बखरी नगर के श्री कृष्ण गौशाला में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसडीएम सह श्रीकृष्ण गौशाला के पदेन अध्यक्ष सन्नी कुमार सौरव ने गौशाला पहुंचकर गौ सेवा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौशाला की व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना तथा स्थानीय लोगों को गौ संरक्षण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गौ प्रेमी, किसान एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान एसडीएम श्री सौरव ने कहा कि “अक्षय तृतीया जैसे पावन पर्व पर गौ सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। गौशालाओं का संरक्षण और समुचित संचालन समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशासन भी इस दिशा में हरसंभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।”
मौके पर सपा जिलाध्यक्ष दिलीप केशरी, गौशाला के उपाध्यक्ष केदार केशरी, सचिव कैलाश चंद्र शर्मा, सह सचिव विवेक खेतान उर्फ गुड्डू, सुशील कुमार अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, आरएसएस संघचालक मनोरंजन कुमार वर्मा, अमित विशाल, सुमित विशाल, दिनेश सिंह, अभिमन्यु केशरी, आतिश भगत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान गौ सेवा के साथ-साथ गौशाला के विकास को लेकर भी चर्चा की गई।
