नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना दो मई से शुरू हो चुका है।इस कार्य के लिए 191 प्रगणक एवं 31 पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। नावकोठी प्रखंड में कुल 199 गणना ब्लॉक( हाउस लिस्टिंग ब्लॉक)बनाए गए हैं। जिसमें 191 चिरागी एवं 8 बेचिरागी गणना ब्लॉक हैं।
जनगणना के प्रथम चरण का कार्य 31 मई तक पूरा किया जाना है।इसके लिए तीन-तीन पंचायत पर नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है।इस बार पूर्णतः डिजिटल एवं पेपरलेस जनगणना हो रही है जो सुरक्षित एवं उनके आंकड़े गोपनीय रखे जायेंगे।वरीय जनगणना चार्ज अधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से कार्य में गति लाने का निर्देश दिया है।फील्ड ट्रेनर भी घूम-घूम कर प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को सपोर्ट कर रहे हैं।
जनगणना चार्ज अधिकारी राहुल रंजन ने बताया कि रौशन कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी को डफरपुर,विष्णुपुर एवं समसा पंचायत,जितेंद्र कुमार,पंचायती राज पदाधिकारी को पूर्वी पहसारा,पश्चिमी पहसारा एवं महेशवारा पंचायत,मेघा वर्मा श्रम परिवर्तन पदाधिकारी को नावकोठी,हसनपुर बागर एवं रजाकपुर पंचायत का नोडल बनाया गया है।उन्होंने प्रखंडाधीन आम नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से जनगणना कर्मियों को क्षेत्र में सहयोग करने की अपील की ताकि सही डेटा संग्रह की जा सके।
मौके पर फिल्ड ट्रेंनर कुमुद रंजन, अभय कुमार,संदीप कुमार,विकास कुमार जनगणना कोषांग प्रभारी विभाकर कुमार,रविंद्र कुमार, धर्मशील कुमार,सोनू कुमार,पर्यवेक्षक गणेश झा,हर्षवर्धन कुमार, शंभु महतों,शैलेश कुमार सुधाकर,राम कुमार पंडित,नंदन ठाकुर, अरुण कुमार, प्रेम कुमार,सुनील कुमार,कुमारी अर्चना भारती,सुमन कुमारी, सविता कुमारी, हरेराम रजक,प्रणव कुमार पंकज कुमार,कमल रंजन समेत सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे।
