गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
बखरी में इन दिनों लगातार हो रही बिजली की आंख-मिचौनी को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए बखरी अनुमंडल सभागार में एसडीएम सन्नी कुमार सौरव के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बिजली विभाग के अधिकारी, जेई, लाइनमैन सहित कई कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खुलकर अपनी समस्याएं और सुझाव रखे।
बैठक में शामिल जनप्रतिनिधियों ने बिजली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिति में जल्द सुधार होगा।
इस अवसर पर पार्षद मधुसूदन महतो, राजू कुशवाहा, प्रिंस सिंह, मनीष कुमार, संगीता राय, मनोरंजन कुमार वर्मा, जवाहर राय, कैलाश चंद्र शर्मा, रणधीर कुमार सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वहीं बिजली विभाग के कर्मी कन्हैया कुमार, ललन कुमार और रामप्रवेश कुमार को उनकी सक्रियता और समर्पण के लिए विशेष रूप से सराहा गया।
