नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महादलित,दलित, अल्पसंख्यक,अति पिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत कार्यरत तालीमी मरकज शिक्षा सेवक का मासिक बैठक का आयोजन बुधवार को बीआरसी में किया गया।
इस बैठक की अध्यक्षता केआरपी दयामनी देवी ने की।बैठक में शिक्षा सेवकों को ग्रामीण स्तर पर विशेष नामांकन अभियान हेतु जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।अपने -अपने पोषक क्षेत्र से अधिकाधिक बच्चों को स्कूल में नामांकन करने पर जोड़ दिया गया।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा विभाग बेगूसराय के आदेशानुसार स्कूली बच्चों को 5 :30 से सुबह 6:30 तक ट्यूशन पढ़ाने के लिए शिक्षा सेवकों को निर्देशित किया गया।इस अवसर पर जमील अहमद,सुजीत कुमार रजक,बाबू साहब रजक,दुखमोचन सदा, नाथूराम चौधरी, राजकुमार,अबुल कलाम,मजीद हुसैन, मो सुभान आदि मौजूद थे।
