नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत द्वारिका पैलेस विवाह भवन नावकोठी में शनिवार को भाजपा का जिला स्तरीय दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह,भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया,भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा,बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता, तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार, बेगूसराय नगर विधायक कुंदन कुमार, एमएलसी सर्वेश कुमार,पूर्व मंत्री अशोक महतो,पूर्व विधायक श्री कृष्ण सिंह,जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान सहित अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं,बल्कि राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब, किसान,मजदूर, महिला एवं युवाओं के कल्याण हेतु अनेक ऐतिहासिक योजनाओं को धरातल पर उतारा है।पीएम आवास योजना,उज्ज्वला योजना,आयुष्मान भारत,हर घर जल, किसान सम्मान निधि, जनधन योजना एवं मुफ्त राशन जैसी योजनाओं ने देश के करोड़ों गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में भाजपा संगठन एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।भाजपा कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य कर रहे हैं तथा यही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को साकार करने का माध्यम है।उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाना, संगठन की कार्यशैली से अवगत कराना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान तक पहुँचाने के लिए प्रेरित करना है।

प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय सत्र में संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानिया ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं,बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सजग प्रहरी होता है।भाजपा की ताकत उसके समर्पित एवं संस्कारित कार्यकर्ता हैं,जो सेवा,संगठन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करते हैं।एक कार्यकर्ता को अपने व्यवहार, अनुशासन,सेवा भावना एवं आचरण से समाज में सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।संगठन में पद से अधिक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता का चरित्र और समर्पण होता है। कार्यकर्ताओं से समाज बड़ी अपेक्षाएं रखता है।जनता चाहती है कि भाजपा कार्यकर्ता संवेदनशील,कर्मठ, ईमानदार एवं जनता के सुख-दुख में सहभागी बनें।जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान संगठन को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।
राजीव वर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद का दर्शन आज प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से साकार हो रहा है।भाजपा सरकार गरीब, किसान,महिला,युवा एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की रीति-नीति एवं सरकार की उपलब्धियों को जन -जन तक पहुँचाने का कार्य करें।उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करने कि अपील की।प्रशिक्षण अभियान का संचालन जिला महामंत्री कुंदन भारती, राकेश पांडे एवं रामप्रवेश सहनी ने संयुक्त रूप से किया।प्रशिक्षण वर्ग में सरकार के विभिन्न कार्यों,भाजपा के संगठन के लोगों की कार्यशैली एवं महापुरुषों के जीवनी की प्रर्दशनी भी लगायी गयी।
प्रशिक्षण में भाजपा नेता कृष्णमोहन पप्पू,पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार,किसान मोर्चा के महामंत्री नवीन कुमार,भाजपा नेता निरंजन सिंह,जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार,विकास कुमार, मृत्युंजय कुमार वीरेश,सुमित सन्नी, सुनील कुमार मुन्ना, राकेश रोशन ,बेबी रजक,जिला मंत्री शुभम कुमार,पल्लवी कुशवाहा,पुष्पा राम, रेखा राम,शालिनी देवी,आभा सिंह,ऋचा सिंह,कामिनी कंचन, जिला मुखिया संघ के महासचिव,प्रखंड अध्यक्ष व स्थानीय मुखिया राष्ट्रपति कुमार विडडू,मुकेश महतों, रानी गोस्वामी,दीपक कानू,दिलीप कुमार महतो,नीतिश जयसवाल सहित 250 से अधिक भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण अभियान में भाग लिया।
