नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
डंडारी प्रखंड के बांक गांव में डिग्री कॉलेज डंडारी के प्रभारी प्राचार्य के रूप में डॉ. शशिकांत पांडेय के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस दौरान एबीवीपी उत्तर बिहार के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दयानिधान गिरी ने कहा कि डॉ.शशिकांत पांडेय जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में डंडारी डिग्री कॉलेज न केवल अनुशासन के क्षेत्र में,बल्कि शैक्षणिक गुणवत्ता में भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।विद्यार्थी परिषद छात्र हितों और कॉलेज के चहुंमुखी विकास के लिए सदैव प्राचार्य महोदय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है।
एबीवीपी डंडारी के नगर मंत्री दिवेश कुमार ने कहा कि डंडारी प्रखंड जैसे पिछड़े क्षेत्र के हजारों छात्र- छात्राओं के लिए अत्यन्त गौरव का पल है अब हमारे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए कोसों दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर डिग्री कॉलेज के सुचारू रूप से चलने से छात्राओं को अधिक लाभ होगा।
एबीवीपी कार्यकर्ता आकाशदीप कुमार एवं डायमंड कुमार ने कहा कि डिग्री कॉलेज डंडारी के पास स्वयं का सर्वसुविधायुक्त भवन होना छात्रों का अधिकार है।इसके निर्माण के लिए विद्यार्थी परिषद का एक-एक कार्यकर्ता सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा।
इस दौरान प्राचार्य डॉ शशिकांत पांडे ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता कॉलेज में पठन-पाठन का एक सुव्यवस्थित वातावरण तैयार करना है।डंडारी डिग्री कॉलेज इस क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का केंद्र बने,इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास ही हमारा मुख्य उद्देश्य होगा।
