गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को बखरी थाना क्षेत्र में प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर लोगों से शांति एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है।
इस दौरान एसडीएम सन्नी कुमार सौरव, एसडीपीओ कुंदन कुमार, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार यादव, थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार, एसआई लाल बिहारी यादव, विक्रम चौधरी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।
प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
