नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
सरस्वती संस्कृत उच्च विद्यालय बेगूसराय में सुलोचना सामाजिक संस्थान के द्वारा 25 से 27 मई तक तीन दिवसीय नृत्य एवं पेंटिंग का कार्यशाला लगाया गया।
कार्यशाला में पेंटिंग के प्रशिक्षक जवाहर नवोदय विद्यालय से सेवानिवृत्त विद्वान कला शिक्षक इंद्र मोहन प्रसाद एवं शास्त्रीय नृत्य प्रशिक्षक विशाल कुमार सिन्हा ने कार्यशाला में चित्रकला,नृत्य की बुनियाद,रंगों का प्रयोग,ताल लय की मुद्राएँ,क्रियात्मक चित्रकला तकनीक, अभिनय और मंच प्रस्तुति की बारीकियां बच्चों को सिखाई।
बच्चे पूरी तन्मयता पूर्वक कार्यशाला में तल्लीन रहे।इस कार्यशाला के आयोजन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ प्रशान्त कुमार, सुलोचना सामाजिक संस्थान के सचिव रवीन्द्र मनोहर एवं विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं की महती भूमिका रही।
