गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगूसराय
नौला पुलिस पिकेट प्रभारी संजय कुमार सिंह सोमवार को अपनी सेवा अवधि पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर वीरपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार के नेतृत्व में एक सादगीपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने संजय कुमार सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने उनके लंबे सेवाकाल और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसी अवसर पर सोमवार को ही सेवानिवृत्त हुए चौकीदार जवाहर पासवान को भी अंगवस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में दोनों कर्मियों के योगदान को याद करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।
मौके पर एसआई ऋषिकेश भारद्वाज, ग्राम रक्षा दल के प्रांतीय अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह सहित थाना के कई पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। समारोह का माहौल भावुक रहा और सभी ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी।
