नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगुसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत अपग्रेड मिडिल स्कूल सैदपुर विष्णुपुर में बच्चों की भाषायी दक्षता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूती प्रदान करने हेतु समर कैंप का संचालित है।विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीत कुमार महतो ने बताया कि ग्रीष्मावकाश के दौरान छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो,इसके लिए शिक्षा विभाग के निर्देश पर यह कैंप लगाया गया है।
इस कैंप में कक्षा 4 से 6 तक के बच्चों को हिंदी भाषा की बुनियादी समझ और गणित के मूलभूत सिद्धांत गतिविधि आधारित तरीकों से सिखाये जा रहे हैं।तालीमी मरकज के स्वयं सेवक जमील अहमद के द्वारा कुशलता पूर्वक कैंप में कहानी,कविता,खेल- खेल में जोड़-घटाव, गुना-भाग जैसी गतिविधियों के जरिए बच्चों की पढ़ाई संचालित की जा रही है।
शिक्षकों ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य कमजोर बच्चों को सीखने के स्तर तक लाना और कक्षा के सापेक्ष बच्चों को दक्ष बनाना है।अभिभावकों ने स्कूल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि छुट्टियों में भी बच्चों की पढ़ाई जारी रहने से बच्चों का शैक्षणिक भरपाई होता रहेगा।
