नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न राजस्व गांवों में उत्पन्न भूमि विवादों के निपटारे को लेकर शनिवार को नावकोठी अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में रैयती भूमि विवाद से संबंधित तीन नए मामले दर्ज किए गए, जबकि दो मामलों का निष्पादन किया गया।
जनता दरबार में समसा निवासी रामानंद पाठक बनाम सुगंधा देवी, डुमरिया रजाकपुर निवासी राम सज्जन देवी बनाम रामदुलारी देवी तथा नावकोठी निवासी विष्णु देव पंडित बनाम हरेराम दास के बीच रैयती भूमि विवाद से संबंधित मामले दर्ज किए गए।
वहीं, डफरपुर निवासी गोविंद कुमार बनाम शिवसेवक सिंह तथा डुमरिया निवासी सुरेश यादव बनाम गंगाराम यादव के बीच चल रहे रैयती भूमि विवाद का मापी के उपरांत संबंधित पक्षों का हिस्सा कायम होने पर निष्पादन कर दिया गया।
जनता दरबार में लंबित मामलों की भी सुनवाई की गई। पूर्व से कुल 11 मामले लंबित थे। शनिवार को तीन नए मामले दर्ज होने और दो मामलों के निष्पादन के बाद अब कुल 12 मामले लंबित रह गए हैं।
मौके पर अंचलाधिकारी सूरज कुमार, एसआई अवध कुमार सिंह, कार्यपालक सहायक नरेंद्र दास सहित संबंधित फरियादी उपस्थित थे।
