गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगूसराय
वीरपुर थाना पुलिस ने मारपीट से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह कार्रवाई थाना कांड संख्या 43/26 एवं 44/26 के तहत की गई।
थानाध्यक्ष राजू रंजन ने बताया कि भावानंदपुर निवासी मोहम्मद मोसीम, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद इनो तथा मोहम्मद मोहत्सन के विरुद्ध मारपीट से संबंधित मामला दर्ज था। न्यायालय से जारी वारंट के आलोक में पुलिस ने चारों आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सभी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति सख्ती का संदेश गया है।
