गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को वीरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। सहुरी पंचायत भवन में जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, वीरपुर पश्चिम पंचायत भवन में अपर समाहर्ता महेश्वर प्रसाद सिंह तथा पर्रा पंचायत भवन में अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में शिविर आयोजित हुआ।
सहुरी पंचायत में कुल 92 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका शत-प्रतिशत निष्पादन कर दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने लाभुकों के बीच जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ-साथ जॉब कार्ड का भी वितरण किया। उन्होंने कहा कि अब प्रखंड कार्यालय में भी जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जहां पहुंचकर लोग विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर चिकित्सकों की नियुक्ति की जा रही है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी।

मौके पर एसपी मनीष कुमार, बीडीओ अनुरंजन कुमार, सदर विधायक कुंदन कुमार, मुखिया प्रमिला देवी, पैक्स अध्यक्ष जय-जय राम सहनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।
वहीं वीरपुर पश्चिम पंचायत भवन में आयोजित सहयोग शिविर में एडीएम महेश्वर प्रसाद सिंह के साथ बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर, मुखिया त्रिपुरारी कुमार, पंचायत समिति सदस्य रीता चौरसिया एवं सरपंच दयानंद झा उपस्थित रहे।
इधर पर्रा पंचायत भवन में आयोजित सहयोग शिविर में एसडीओ अनिल कुमार, मुखिया सज्जाद मलिक, सरपंच अनिल सिंह, पंचायत समिति सदस्य नवीन सिंह, बब्लू सहनी समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। शिविर में लोगों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित मामलों के निष्पादन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई।


