नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगुसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावकोठी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर बीएलटीएफ की बैठक की गई। 28 जून से 2 जुलाई तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान की सफलता हेतु ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स की बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी की अध्यक्षता में की गई।
बैठक के दौरान निर्णय लिया गया की नियुक्त टीम के द्वारा घर-घर जाकर पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।इस बैठक में आशा फैसिलेटर लक्ष्मी और रुक्मिणी के टीम की सभी आशा को प्रशिक्षण दिया गया।जिसमें एक्सभी, एक्सएच,एक्सएल, एक्सआर और एक्सओ पर विस्तृत चर्चा की गई।वहीं 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने का आदेश दिया गया।इस कार्य में शिथिलता और कोताही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
इस दौरान डॉ हिमांशु कुमार,स्वास्थ्य प्रबंधक,बीसीएम ऊषा कुमारी,बीएमसीए संदीप चंद्र,जीएनएम रवि कुमार,आशा फैसिलेटर संगीता कुमारी,रुक्मणी कुमारी,लक्ष्मी देवी, अंजू कुमारी व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।


