नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगुसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुर पंचायत स्थित मुस्लिम मुहल्ले के ग्रामीणों ने गंदे पानी के निकास को रोके जाने के खिलाफ अनुमंडल पदाधिकारी बखरी को आवेदन सौंपा है।वार्ड सदस्य मो नदीम,मो शाबीर,मो असलम,मो मुस्तकीम, मो कुर्बान आदि ने लिखित शिकायत एसडीओ को सौंपा है।
आवेदन में बताया गया है कि वे पंचायत के वार्ड 02 एवं वार्ड 03 के गरीब पसमांदा मुस्लिम समुदाय से हैं।दोनों वार्डों की पूरी आबादी के घरों से निकलने वाला गंदा पानी,मस्जिद का अपशिष्ट जल और बरसात का पानी एक मात्र सार्वजनिक नाले से होकर वार्ड 02 स्थित गड्ढे में गिरता है।स्थानीय देवनारायण महतो के द्वारा नाले के पानी को रोका जा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने नाले की मरम्मत करनी चाही तो पंचायत के मुखिया को भी कार्य करने से रोक दिया गया।
आवेदन में बताया गया है कि अगर नाले का पानी गड्ढे में गिरने से रोका गया तो लगभग 200 परिवारों को भारी संकटों का सामना करना पड़ेगा।गांव में गंदगी,प्रदूषण और महामारी फैलने का खतरा उत्पन्न हो सकता है।ग्रामीणों ने एसडीओ से जांचोपरांत उचित कार्रवाई करने की मांग की है।एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ ने जांचोप्रांत समस्या समाधान का आश्वासन दिया।


