नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
बेगूसराय के जिस संस्थान में चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में काम किया उसी संस्थान में निदेशक, आयुर्वेद के रूप में निरीक्षण करने आए आयुर्वेद के निदेशक डॉ ओम प्रकाश सिंह का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय में किया गया।
विदित हो कि डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह वर्ष 2018 में अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय में आवासीय चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित थे,जो आज निदेशक आयुर्वेद के रूप में बिहार सरकार में काम कर रहे हैं।महाविद्यालय में पहुंचने पर उपाधीक्षक कक्षा में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ श्रीवास्तव त्रिपाठी एवं उपाधीक्षक डॉ दिलीप कुमार वर्मा ने उन्हें शाल,स्मृति चिन्ह एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर निदेशक महोदय ने बेगूसराय आयुर्वेद कॉलेज में बिताए गए अपने संस्मरणों की चर्चा करते हुए कहा कि यह उपाधीक्षक कक्षा सभी चिकित्सा पदाधिकारीगण एवं महाविद्यालय प्राचार्य के बीच सौहार्द सेतु के रूप में कार्य करता रहा है।उनके साथ निरीक्षण के लिए आए हुए निदेशक यूनानी का भी स्वागत पुष्प, शाल एवं प्रशस्ति पत्र तथा मोमेंटो से किया गया।इसके पूर्व निदेशक जिला संयुक्त औषधालय का वाचन निरीक्षण किया।


