विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के दादुपुर बुढ़ीवन दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति परिसर में बुधवार को देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद दुग्ध संघ, बरौनी डेयरी की ओर से दिवंगत दुग्ध उत्पादक किसान ललिता देवी के आश्रित को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान समिति की अध्यक्ष कृष्णा देवी ने दिवंगत किसान के पुत्र मनोज कुमार चौधरी को 25 हजार रुपये का सहायता चेक सौंपा। इस अवसर पर बरौनी डेयरी के प्रबंध निदेशक रविंद्र प्रसाद ने कहा कि डेयरी अपने दुग्ध उत्पादक किसानों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि किसानों के सुख-दुख में डेयरी परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा रहता है।
बरौनी डेयरी के अध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने कहा कि दुग्ध उत्पादक किसानों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लगातार उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि किसान आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक मात्रा में गुणवत्तापूर्ण दूध उत्पादन कर समिति के माध्यम से डेयरी को उपलब्ध कराने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित सुपरवाइजर अरविंद कुमार ने बरौनी डेयरी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे किसानों के लिए सराहनीय कदम बताया। मौके पर समिति के सचिव रिंकू देवी समेत दुग्ध उत्पादक किसान तथा स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।


