गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बखरी के नए अंचल अधिकारी के रूप में उत्पल हिमवान की नियुक्ति की है। वर्तमान में शेखपुरा में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर कार्यरत उत्पल हिमवान अधिसूचना जारी होने के बाद जल्द ही बखरी में पदभार ग्रहण करेंगे।
वहीं बखरी के वर्तमान अंचल अधिकारी राकेश कुमार चौधरी का तबादला लखीसराय कर दिया गया है, जहां उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश के बाद प्रशासनिक हलकों में इसकी चर्चा है।


