गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
पंचायत चुनाव में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप आरक्षण रोस्टर लागू करने की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पूनम कुमारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कुमार मुकेश को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग की कि बखरी प्रमुख पद, घाघरा पंचायत के मुखिया पद सहित मूल रूप से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सभी पदों को पुनः उसी श्रेणी में आरक्षित करते हुए नया आरक्षण रोस्टर जारी किया जाए। उनका कहना था कि पंचायत चुनाव में आरक्षण की प्रक्रिया सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप लागू की जानी चाहिए, ताकि सभी वर्गों को न्यायसंगत प्रतिनिधित्व मिल सके।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बिजली पासवान, सुनील पासवान, नरेश पासवान, शिवम कुमार सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


