नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी बेगुसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नावकोठी में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) एवं एएनएम के लिए साक्षी पोर्टल से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने की।
प्रशिक्षण के दौरान एनक्वैस (NQAS) टीम द्वारा साक्षी पोर्टल की कार्यप्रणाली, डाटा एंट्री, रिपोर्टिंग एवं रियल टाइम स्व-मूल्यांकन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।
प्रशिक्षकों ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों को शत-प्रतिशत एनक्वैस (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक) प्रमाणीकरण के लक्ष्य तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्यकर्मियों को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य करने तथा साक्षी पोर्टल का प्रभावी उपयोग करने का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीएमईए संदीप चंद्र, पिरामल से जयंत चौधरी, सीएचओ सूर्य भूषण, राजा कुमार, रोबिन कुमार, जूली कुमारी, सुमानी कुमारी, प्रदर्शनी कुमारी, भारती कुमारी तथा एएनएम दीपा कुमारी, सुजाता कुमारी, रीना कुमारी, मंचन कुमारी, सीमा कुमारी, जानकी, बेबी, मीना, सोनी, श्वेता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया।


