गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, चकहमीद में अग्निशमन विभाग की ओर से अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आग लगने की स्थिति में बचाव, सुरक्षित निकासी, फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग तथा गैस सिलेंडर व शॉर्ट सर्किट से होने वाली आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
प्रधान अग्निक अरुण कुमार अमर, अग्निक चालक महेश कुमार चौरसिया एवं अग्निक बंटी कुमार ने विद्यार्थियों को आपात स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेने और अग्निशमन विभाग को तत्काल सूचना देने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के सवालों का जवाब दिया गया तथा विद्यालय परिवार ने अग्निशमन विभाग का आभार व्यक्त किया।


