By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: पद्म विभूषण पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती मनाई गई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
Home » पद्म विभूषण पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती मनाई गई
बेगूसराय

पद्म विभूषण पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती मनाई गई

AV BHARAT NEWS
Last updated: July 5, 2026 8:21 pm
AV BHARAT NEWS
3 weeks ago
Share
SHARE

नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म विभूषण रामविलास पासवान की जयंती रविवार को चित्रगुप्त सामुदायिक भवन, बड़ी पोखर, बेगूसराय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान ने की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत पासवान ने कहा कि रामविलास पासवान जेपी आंदोलन के सक्रिय नेताओं में शामिल थे। उन्होंने अपना पूरा राजनीतिक जीवन गरीबों, दलितों, शोषितों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित किया। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए देश और बिहार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान ने कहा कि रामविलास पासवान ने पांच दशक से अधिक समय तक समाज के गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य किया। उन्होंने छह प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और जनहित से जुड़े कई अहम फैसलों में अपनी भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान नौ बार लोकसभा सदस्य चुने गए। सर्वाधिक मतों के अंतर से चुनाव जीतने के कारण उनका नाम दो बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ। अपने अंतिम दिनों में राज्यसभा सदस्य के रूप में भी उन्होंने प्रभावशाली भूमिका निभाई। वक्ताओं ने उनके देश और समाज के प्रति योगदान का उल्लेख करते हुए केंद्र सरकार से उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग भी की।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह, कुमार अनिल, अरविंद दास, दीपक कुमार मुन्ना, विनोद कुमार, परितोष कुमार, संजीत कुमार, प्रभात कुमार पिंटू, महबूब साब, जिला उपाध्यक्ष गोविंद पासवान, रंजन कुमार सिंह, न्यूटन कुमार, उमेश पासवान, जिला महासचिव मोहन पासवान, अरुण कुमार सिंह, चंदन सिंह, हरिशंकर चौधरी, संतोष झा, प्रखंड अध्यक्ष सच्चितानंद पासवान, शंकर राय, अनिल पासवान, पंकज पासवान, नगर अध्यक्ष सिकंदर महतो, बखरी नगर परिषद के प्रदोष कुमार, युवा प्रखंड अध्यक्ष राजन पासवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You Might Also Like

होसपर कम्पनी ने क्षेत्र के बिजली कारीगरों को दिया प्रशिक्षण
मैट्रिक परीक्षा परिणाम घोषित, बखरी क्षेत्र के छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन
वीरपुर में श्रीमद्भागवत कथा एवं विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ, 101 कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा
इसीनेट मोबाइल एप का बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण
बखरी में आगलगी पीड़ित परिवारों के बीच मुआवजा चेक का वितरण
TAGGED:#begusarai#BegusaraiNews#BiharNews
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article ए आई एस एफ जिला परिषद की बैठक संपन्न, सरकार पर लगाया छात्र-नौजवानों की अनदेखी का आरोप
Next Article नावकोठी में मारपीट मामले का फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5kLike
1.5kFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up