गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
विभागीय अधिकारियों के निर्देशानुसार मंगलवार को वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के नौला, डीह, पर्रा, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिम, गेंहरपुर तथा जगदर पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पोषक क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ बिहार, सुंदर बिहार का संदेश देना था।

इसी क्रम में प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-41 पर सेविका अलका कुमारी के नेतृत्व में गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित गर्भवती महिलाओं को शादी की उचित उम्र, बच्चों के जन्म के बीच आवश्यक अंतराल, जीवन के प्रथम एक हजार दिनों का महत्व, स्तनपान, सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण, संतुलित एवं विटामिन युक्त पौष्टिक भोजन तथा प्रतिदिन कम से कम दो घंटे आराम करने के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका डेजी गांधी, वार्ड सदस्य रूबी कुमारी, सेविका सावित्री कुमारी, सहायिका बेबी कुमारी, सुनीता कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


