नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा मंगलवार को सड़क मार्ग से पटना से खगड़िया जाने के क्रम में बेगूसराय पहुंचे। इस दौरान जीरो माइल के समीप एनडीए एवं रालोमो कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के आग्रह पर उन्होंने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में जमकर नारे लगाए। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बेगूसराय के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। सिमरिया गंगा तट पर बने सिक्स लेन गंगा पुल के कारण अब जिले के लोगों को पटना पहुंचने में काफी कम समय लगता है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में विकसित बेगूसराय पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाएगा।
मौके पर रालोमो के जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, पार्टी के मीडिया प्रभारी विधान प्रियरंजन, अनिल सिंह, रामप्रवेश महतो, रामबालक कुशवाहा, बबीता कुमारी, विजय पासवान, संजय कुमार, प्रवीण कुमार, विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


